महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, 16 कर्मचारियों को पदोन्नति

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं सक्षम मार्गदर्शन में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न

प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल

अजमेर। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कुल 16 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं सक्षम मार्गदर्शन में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसाओं के आधार पर यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के सेवागत हितों, कार्यक्षमता तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नतियां स्वीकृत की गई हैं। इन पदोन्नतियों से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति मिलने के साथ-साथ कार्मिकों में कार्य के प्रति उत्साह, उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कुलसचिव नेहा शर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नौ कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

इसी क्रम में कनिष्ठ सहायक के पद पर एक कर्मचारी को पदोन्नति प्रदान की गई है। वहीं, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर छः कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में पारदर्शी प्रशासन, कार्मिकों के सेवागत हितों के संरक्षण तथा संस्थागत कार्यक्षमता में वृद्धि को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!