ज़िला कलेक्टर बाड़मेर एवं पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग की शिकायत

आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति ,
भारत ।

विषय : ज़िला कलेक्टर बाड़मेर एवं पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग ।

महोदय,
सर्वसमाज की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ये शिकायत प्रेषित है कि बाड़मेर कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा राजनैतिक विद्वेष के चलते राजनेताओ के दबाव के कारण बुज़ुर्ग एवं सम्मानित नागरिकों के अधिकारो का हनन किया जा रहा है।
पदेन ज़िला कलेक्टर एवं पदेन पुलिस अधीक्षक ज़िले की बाड़मेर खेलकूद एवं सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष होते है तथा ये अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी है बाड़मेर खेलकूद एवं सांस्कृतिक संस्थान की सालाना बैठक अनिवार्य रूप से आहूत करें तथा संस्थानवार्षिक लेखे एवं सूचनाए रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत करें ।
वर्तमान एवं पूर्व में रहे पदेन ज़िला कलेक्टर द्वारा इस सालाना प्रक्रिया को नज़रंदाज किया गया तथा इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया गया । 2012 के पश्चात इस संस्थान का कोई चुनाव ज़िला कलेक्टर द्वारा नहीं करवाया गया तथा 2012 की कार्यकारिणी ही इससंस्थान को चलाती रही। खेल संघ के सचिव द्वारा संस्थान की आय हेतु संस्थान के जर्जर भवन को किराए पर दिया गया जिसके लिए संस्थान के सचिव ने विधान के अनुरूप इसे एक उद्यमी को क़ानूनन किराएनामे के ज़रिए किराए पर दिया तथा किराया चेक द्वारा खेलसंस्थान को मिलने लगा।
उक्त उद्यमी वर्तमान राजस्थान सरकार के विपक्षी दल से सम्बंध रखता है इसलिए राजनैतिक दबाव के चलते 15/06/2018 की
रात 3:18 बजे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के कहने पर पूर्व में इसी मामले में हुई पुलिस रिपोर्ट संख्या 19/2017 में निर्दोष साबित होने के बावजूद फिर से नया मुक़द्दमा रात्रि 3:18 बजे दर्ज किया गया तथा सुबह 6:00 बुज़ुर्ग सचिव राजू जी चौधरी को हिरासत में लेलिया गया। उद्यमी आज़ाद सिंह राठौड़ के क़ानूनन किराए के भवन को रात में ही ज़बरन ख़ाली करवाया गया तथा सामान भी ज़ब्त कर अज्ञात जगह भेज दिया गया । उक्त प्रकरण में भारत के इज़्ज़तदार नागरिकों के मान का हनन आप द्वारा नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा किया गया है अतः आपसे निवेदन एवं आशा है की आप इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँचकरवाएँगे तथा भारत के नागरिकों के मान सम्मान का हनन करने वाले अधिकारियों को उचित दंड की व्यवस्था करेंगे ।
समस्त नागरिक बाड़मेर

error: Content is protected !!