एडीएम सिटी ने देर रात किया बाढ़ नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण

बीकानेर, 30 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने शुक्रवार देर रात लगभग साढे ग्यारह बजे कलक्ट्रेट मंे स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने नियंत्रण कक्ष के रजिस्टर का अवलोकन किया। सूचनाओं के आदान-प्रदान की स्थिति जानी तथा कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार भविष्य में भी नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई कर्मचारी नहीं पाया जाता है अथवा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान नहीं होता है, तो संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां कार्यरत कार्मिकों को पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करने की जरूरत है, जिससे बरसात की अधिकता की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को भी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा इन पर कार्मिकों की नियुक्ति के साथ, अपडेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग भी इन निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालना निश्चित करें। विभागीय नियंत्रण कक्षों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।
—— Mohan Thanvi

error: Content is protected !!