बारिश का मौसम : न्यास अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बीकानेर। बारिश का मौसम है एहतियात बरतनी होगी, कहीं भी खड्डे जहां पानी इक_ा हो गया हो उसे शीघ्र दुरुस्त किया जाए। उक्त निर्देश शनिवार को मौका निरीक्षण करने पहुंचे नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने न्यास अधिकारियों को दिए। बारिश के दौरान मुरलीधर व्यास नगर मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन के आसपास मिट्टी धंसने तथा व्यापार नगर रोड एवं अन्य स्थानों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं माकूल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता संजय माथुर, कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र सहारण व श्रवण चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!