राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज संभागीय आयुक्त ने एक आदेश जारी कर संभागीय शान्ति समिति के गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्सिफ़ अली खान को भी समिति का सदस्य नियुक्त किया। शांति समिति सम्भाग में कानून व्यस्था बनाये रखने के लिए सक्रिय सहयोग करेगी। मुन्सिफ़ अली खान ने सदस्य मनोनयन करने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत एवम अजमेर के सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया।
मुन्सिफ़ अली खान के सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।