“जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तालुका ब्यावर” के आदेश और निर्देशानुसार “महक पब्लिक सेकेंडरी स्कूल ” महक नगर ढोल दाता गांव दुर्गापुरा में एक विशेष कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन रक्खा गया। पौधरोपण कार्यक्रम के पूर्व उन्हें बढ़ते हुए प्रदूषण के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई और बताया गया की ऐसे रोकने का सबसे सस्ता,सुलभ उपाय पौधरोपण ही है। छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी गई जिसमे देश भक्ति और राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किये। इस मोके पर आनंद सोनी ,गौरव सक्सेना एवं विनेश मसीह अथिति के रूप में एवं विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह चौहान ,प्रधानाध्यापिका सुमन अग्रवाल और छात्र -छात्रों द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। इस मोके पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं में के अलावा पत्रकार विष्णु धीमान, महेंद्र रांका ,धर्मेंद्र यति आदि उपस्थित थे.