16 अगस्त से राजस्थान का मंत्रालयिक कर्मचारी उग्र आन्दोलन करेगा

केकडी
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का संभागीय अधिवेषन केकडी में सम्पन्न हुआ जिसमे अजमेर टोंक भीलवाडा नागौर के सैकडो मंत्रालयिक कर्मचारीयों ने भाग लिया। महेष वाटिका मे हुई सभा को सम्बोधित करते हुए महासंघ के प्रदेष अध्यक्ष मनोज सक्सेना, प्रदेष महामंत्री रमेष शर्मा, प्रदेष उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सम्भागिय अध्यक्ष आलमगिर सेख अजमेर जिला अध्यक्ष मुकेष धारू, टोंक जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, भीलवाडा जिलाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, केकडी अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड, संरक्षक चन्द्रप्रकाष दुबे, राजाराम पारीक, आषुतोष गोतम, किषनगढ से अध्यक्ष अषोक शर्मा, आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। महांसघ के प्रदेष अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने सरकार से चल रही वार्ताओं से मंत्रालयिक कर्मचारीयो को अवगत कराते हुए सरकार को चेतावनी दी कि कनिष्ठ सहायको की ग्रेड पे 3600 करने व वेतन कटौति आदेष वापस लेने सहित अन्य मांगो के आदेष 15 अगस्त तक आदेष जारी नहीं किये जाते है तो 16 अगस्त से राजस्थान का मंत्रालयिक कर्मचारी उग्र आन्दोलन करेगा। सभा को महासंघ के सभा का संचालन महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने किया। सभा मे पंजीयन विभाग के विभागीय अध्यक्ष रतनलाल जाटव ,पुष्कर अध्यक्ष अरूण पाराषर , घनष्याम पारीक, मंगलेष्वर तिवाडी, सोरभ जॉगिड, घनष्याम पंवार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!