राष्ट्र ने जवाहर लाल नेहरू के 123वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया

राष्ट्र ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती पर उन्हें याद किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुबह यमुना नदी के किनारे स्थित शांति वन जाकर भजन और देशभक्ति के गीतों के बीच नेहरू के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कमलनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी स्मारक पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के बैंड की धुन के बीच हवा में तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े।

उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंबवर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके जन्मदिन को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

error: Content is protected !!