भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक और चरित्र अभिनेता के रूप में जाने जाने वाले नागेश मिश्रा का जन्मदिन पर भव्य पार्टी का आयोजन मुंबई में किया गया । जहां उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिने जगत के कई सितारों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाया दिया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भी दी जैसे श्रवण राठोड,प्रदीप पांडेय चिंटू ,दिलीप सेन ,राजकुमार आर पांडेय ,संजय भूषण पटियाला ,अनवर बिरानी,रत्ना पांडेय ,अमिताव गुंजन चुनु ,अनिल चौरसिया ,बृजेश पांडेय,प्रताप बारोट,मनोज ओझा ,शमीम खान ,वसीम खान ,जे .नीलम ,शरद पाल,भरत पंडित,विनोद गुप्ता ,नारंग ,पप्पू पांडेय ,रवि सिन्हा आदि । वहीं, नागेश मिश्रा के चाहने वाले और उनके फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन के लिए मुबारकबाद दी और उनकी सफलता की कामना की।
बता दें कि नागेश मिश्रा की हालिया रिलीज भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर थी, जिसमें सुपर स्टार खेसारीलाल यादव लीड कैरेक्टर में थे। इसमें वे विलेन की दमदार भूमिका में नजर आये थे और सबों को प्रभावित भी किया था। नागेश इससे पहले मशहूर लोक गायक, अभिनेता और अब सांसद मनोज तिवारी और सुपर स्टार पवन सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। वे चरित्र अभिनेता के रूप में भी दर्शकों को पसंद आते हैं। वैसे तो नागेश पेशे से वकील हैं। मुंबई में वे सिनेमा से जुडे केस लड़ते हैं और इसके सभी कानूनी दांव – पेंच की अच्छी समझ रखते हैं। नागेश की एक खास बात ये भी है कि वे साल में चुनिंदा फिल्में करते हैं, लेकिन वे जो भी फिल्में करते हैं उसकी हिट होने के गारंटी भी काफी अधिक होती है।