अजमेर। मंगलवार को देश सहीत शहर में दिपावली का पर्व बडे ही श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं दीपावली के दिन भी बाजारो में रौनक परवान पर थी लोगो की भीड खरीददारी करने के साथ शहर में कराई गई सजावट और आतीशबाजी का नजारा देखने विभिन्न बाजारो में पहुॅची। दीपावली के दिन लोगो ने पटाखो की खरीददारी कर आतीशबाजी का आनन्द उठाया। घरों में महालक्ष्मी के आगमन के लिए घरों को रंगोली और रोशनीयों से सजाया गया। रात को शुभ मुहुर्त के मुताबिक घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर महालक्ष्मी का पुजन कर लक्ष्मी से धन धान्य और सुख समृद्वि की कामना की गई। पुजा के बाद घरों से निकले लोग शहर की सजावट और आतीशबाजी देखने पहुंचे। साथ ही खाने पीने का भी लुत्फ लिया। स्वामी काॅम्पलेक्स पर पिज्जा पाॅईन्ट और रसोई रेस्टोरेन्ट द्वारा लगाई गई पंजाबी, चाईनीज, स्टालों पर लोगों की भीड ने जमकर खाने का आनन्द उठाया।