यदि किसी व्यक्ति के कोहनी के निचे मूल हाथ का कम से कम 4-5 इंच का हिस्सा उपलब्ध है तो अब वह कृत्रिम हाथ के द्वारा अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकता है । यह कृत्रिम हाथ एल.एन. 4 के नाम से जाना जाता है। एलन मिडोज प्रोस्थेटिक हैंड्स फाऊडेशन (यू.एस.ए.) द्वारा विकसित किया गया यह हाथ मात्र 400 ग्राम वजन का है तथा इसमें किसी भी प्रकार की बैटरी या अन्य उर्जा आवश्यकता नहीं होती है । रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा यह हाथ निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है । पी.डी.जे. रोटेरियन अरूण गुप्ता ने बताया कि आचार्य नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय द्वारा रोटरी क्लब जयपुर मैजेस्टी के सहयोग से सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में कैम्प के माध्यम से उपरोक्त कृत्रम हाथों का निःशुल्क प्रत्यारोपण किया जायेगा । इस हाथ की तीन अंगुलियां स्थाई है जबकि दो अंगुलियां हिलाई डुलाई जा सकती है । हाथ को लगाने के बाद साईकल या मोटर साईकल आसानी से चलायी जा सकती है ।
रोटरी क्लब के अघ्यक्ष संजय छिंपा ने बताया कि कैंम्प के लिए पंजीकरण आरम्भ है तथा इसके लिए रोटेरियन मुकेश कुलरीया मो.नं.9829230445 तथा रोटेरियन राजेन्द्र बालेचा मो. नं. 9414174002 से सम्पर्क करें । रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरतमंद व्यक्ति का नाम, पता मोबाईल नं., फोटो जिसमें कटा हुआ हाथ स्पष्ट दिखाई दे रहा हो, उपरोक्त मोबाईल नं. पर वाट्सएप द्वारा भेज सकते है ।
(रोटेरियन दिनेश आचार्य) उपाध्यक्ष