गौरव यात्रा में केकड़ी से हजारों करेंगे शिरकत

केकड़ी –
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रारम्भ की जा रही राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज राजस्थान की प्रसिद्ध धर्मस्थली श्री चारभुजानाथ से प्रारम्भ होगी। इसके लिए केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से संसदीय सचिव शत्रुध्न गौतम के नेतृत्व में लगभग 2 हजार कार्यकर्ता बसों एवं अन्य वाहनों द्वारा चारभुजा सभा स्थल पर पहुंचेगे। केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने बताया कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सातों मण्डल के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बन्धु बसों के द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा में शामिल होंगे। सभी मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ता अति उत्साहित है। राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री महोदया वसुंधरा राजे जी एवं प्रदेाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निर्देानुसार संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम विधायक केकड़ी को बांसवाड़ा जिले के कुलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। 7 अगस्त को कुलगढ़ में गौरव यात्रा पहुंचेगी। वहां पहुंचकर संसदीय सचिव गौतम यात्रा से सम्बन्धित कार्यो को कुलता पूर्वक अंजाम दे रहें है।

error: Content is protected !!