बाफना अकादमी में स्कील्स अपडेट कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ देश व विदेश में चल रही सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक गतिविधियों से परिचित होना जरूरी है। किताबी ज्ञान अपना महत्व रखती है लेकिन सामान्य ज्ञान का होना भी बहुत जरूरी है। यह बात मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बाफना अकादमी में आयोजित स्कील्स अपडेट के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों के समक्ष कही।
बाफना अकादमी के सीइओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने बताया कि हर माह कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं कॉमर्स के विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स के साथ अपडेट किया जाता है। डॉ. वोहरा ने बताया कि इकोनॉमिकल, एकाउंटेंसी तथा डिबेट तीन चरणों में आयोजित इस कार्यशाला में मॉब लिंचिंग, मेक इन इंडिया, पाकिस्तान में सत्ता, फ्लीपकार्ट का वॉलमार्ट में परिवर्तन होना तथा चालीस लाख लोगों की नागरिकता सम्बन्धी मुख्य बिन्दुओं पर विद्यार्थियों ने पक्ष व विपक्ष में वार्ता की गई।
लगभग 250 बच्चों ने पावर प्रजेंटेशन के साथ इस कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जुगल राठी ने 140 बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। बाफना अकादमी के प्रिंसिपल हिमांशु सेठ व सीइओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी का अभिनन्दन किया।
