बीकानेर, 22 अगस्त। ‘पुष्करणा दिवस’ के अवसर पर भवानी भाई विचार मंच एवं फोर्टिस डीटीएम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 24 अगस्त को प्रातः 9 बजे से माहेश्वरी भवन के पास स्थित नृसिंह गार्डन में विशाल निः शुल्क चिकित्सा परामर्श जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
भवानी भाई विचार मंच के अध्यक्ष राजेश भोजक ने बताया कि ख्यति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में और चिकित्सा सलाह उपलब्ध करवाने वाले इस चिकित्सा शिविर के आयोजन के मुख्य अतिथि पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ होंगे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज पी. एस. एम. विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा आचार्य तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती ज्योति बाला व्यास इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि होंगी।
इस शिविर में आयोजन में बीकानेर (पश्चिम) से विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राज कुमार किराडू, पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद आचार्य, रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष पुनीत हर्ष भी सहयोगी होंगे।