नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चुनावों में बुरी तरह फ्लॉप रहने के बावजूद कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के हाथों में 2014 के चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है। राहुल गांधी को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यह जानकारी दी। कोऑर्डिनेशन कमिटी में 6 लोग हैं। अध्यक्ष राहुल गांधी का साथ दिग्विजय सिंह, अहमद पटेल, जयराम रमेश, जनार्दन द्विवेदी और मधुसूदन मिस्त्री देंगे। कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी अगले चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनेंगे। चुनाव प्रचार समूह के प्रमुख दिग्विजय सिंह होंगे। चुनाव से पहले गठबंधन का काम एंटनी देखेंगे।