मण्डावर में 35 साईकल वितरण
राजसमन्द जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डावर में राजस्थान रावत राजपूत महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष व मण्डावर सरपंच प्यारी कँवर चौहान तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य लक्ष्मण गिरी गोस्वामी के सानिध्य में नवीं कक्षा में अध्ययन करने वाली 35 बालिकाओं को साईकल वितरण किया गया।
मण्डावर सरपंच प्यारी कँवर चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा से समाज की दिशा व दशा बदली है। सरकार निरन्तर बालिका शिक्षा को लेकर प्रयत्नशील है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर विकास की गति को आगे बढ़ाया है। प्रधानाचार्य लक्ष्मण गिरी गोस्वामी ने बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के बारे में बताते हुए बालिका शिक्षा से दो परिवारों को रोशन करने की बात की। इस अवसर पर प्राध्यापक पारस प्रजापति, जगदीश चावला, भुपेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।