प्रधानमंत्री उज्वाला गैस योजना के तहत् बाटे 50 कनेक्शन

अजमेर दिनांक 24 अगस्त 2018। महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता भदेल ने आज ब्लू फ्लेम भारतगैस एजेन्सी, चन्द्रवरदायी नगर, अजमेर द्वारा आज प्रधानमंत्री उज्वाला गैस योजना के तहत् 50 निःशुल्क गैस कनेक्शन बाटे गये।
मंत्री भदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को खाना पकाने के लिए उपयोगी जीवाशम की आवश्यकता होती है जो कि वह अशुद्ध जीव असम का प्रयोग करते हैं जिससे कई बीमारियां फैलती हैं और ग्रामीण इलाकों में लगातार पेड़ कम होने की वजह से हमारे प्रधानमंत्री जी ने इस योजना को उज्ज्वला योजना के नाम से शुरुआत की है इस योजना में सभी गरीब परिवारों को जो बीपीएल श्रेणी के नीचे आते हैं उनको एलपीजी कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक योजना को जन आनदोलन मे बदलकर घर-घर चूल्हा मुक्त किया है। जन आन्दोलन मे स्वच्छ भारत अभियान भी एक अनूठी पहल है, जन सहभागिता से कैसे एक सोच को जन आन्दोलन मे बदला जाए, व उसका सफल क्रियानवन किया जाए यह कार्य सिर्फ एक कुशल नेतृत्व द्वारा ही किया जा सकता है। भाजपा एक विकास अधारित पार्टी है।

उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है जो कि मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन वितरित करके पूरा किया जा सकता है। योजना के लागू करने का एक उद्देशय यह भी है कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं के स्वास्थ्य कि भी सुरक्षा कि जा सकती है।
कार्यक्रम में एजेन्सी संचालक श्री भोपाल सिंह शेखावत मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, मुकेश खींची, रविन्द्र जादोन, सत्यनारायण साहू, सत्यनारायण शर्मा, संजय जूनी सहित काफी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

आज का कार्यक्रम
25 अगस्त 2018 को सुबह 9 बजे वार्ड 32 में पानी की लाईन का शिलान्यास, स्थान सरस्वती नगर, धोलाभाटा रोड, अजमेर व शाम 5 बजे तेजाजी का चैक का निर्माण कार्य, स्थान तेजाजी चैक, गुलाबबाडी, अजमेर।

error: Content is protected !!