रावतसर गाँव मै बैठक हुई आयोजित

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के रावतसर गाँव में ग्रामीणों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई इसमें कांग्रेस के युवा नेता व राजस्थान क्रिकेट एसोशियनन के कोषाध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड़ को बतौर अतिथि बुलाया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने गाँव के हालत के बारे मै जानकारी दी व साथ ही गाँव की समस्यायों से अवगत कराया उसके बाद आज़ाद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की अब चुनावी समय आ गया है, राज्य में सरकार के साढ़े चार साल के कार्य के आंकलन करने का समय आ गया है की उन्होंने कितने विकास के कार्य किये व को किन समस्याओं से निजात दिलाई l हमें सवाल पूछने होंगे और सरकार को जवाब देने होंगे, इसी से जवाबदेही तय होगी ताकि सरकार के प्रतिनिधियो को पता रहे की वो जनता के सेवक है और जनता कभी भी उनसे का जवाब मांग सकती है l साथ ही आज़ाद सिंह ने कांग्रेस की रीति नीति के बार में व कांग्रेस द्वारा पूर्व सरकार में कराये गए विकास के कार्यो की बात की व आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जुड़कर पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर डालुराम जाखड,खेताराम शर्मा,देवाराम नाई,बाबूलाल सारण,भेराराम दर्जी,चुनाराम जाखड़,लूभघरस्वामी ,खेमाराम जाखड़ व अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे l

error: Content is protected !!