जिला कलक्टर ने किया भिनाय पंचायत समिति का निरीक्षण

अजमेर, 28 अगस्त। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने मंगलवार को पंचायत समिति भिनाय के निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति की दुकानों का किराया वसूलने के निर्देश प्रदान किये।
जिला कलक्टर ने कहा कि पंचायत समिति के द्वारा दुकनों का निर्माण करके रोजगार के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इन दुकानों का बकाया किराया किरायेदार से वसूला जाए। इस संबंध में नोटिस जारी कर तुरंत बकाया राशि जमा करवाने पर कहा जाए। निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं करवाने वालों व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दुकाने खाली करवाई जाए। पंचायत समिति द्वारा सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष की बकाया चार तकनीकी स्वीकृतियां आज ही भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में प्रत्येक ग्राम पंचायत के पात्र पालनहार को पालनहार योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिले के औसत 30 से कम पालनहार व्यक्तियों की संख्या वाली ग्राम पंचायतों में पालनहार के शेष बच्चों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। साथ ही सेवानिवृत कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों को तुरंत निस्तारित किया जाए। समायोजित कार्मिकों के प्रकरणों का निस्तारण राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार तुरंत किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 2015-16 तथा 2016-17 के स्वीकृत आवासों का निर्माण पूर्ण किया जाए। जिला कलक्टर ने छछुन्दरा ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

देवनारायण छात्रावास भिनाय के बच्चों को मिलेगा विद्यालय में भोजन
जिला कलक्टर आरती डोगरा ने राजकीय देवनारायण आदर्श बालक छात्रावास भिनाय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों में बताया कि विद्यालय और छात्रावास के मध्य दूरी अधिक होने के कारण दोपहर का भोजन समय पर नहीं कर पाते हैं। विद्यालय में भोजनावकाश प्रातः 11 बजे के लगभग होता है। विद्यालय से छात्रावास की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। भोजनावकाश में छात्रावास आकर भोजन करके विद्यालय जाना संभव नहीं हो पाता है। विद्यालय समय पश्चात ही दोपहर को 2 बजे के करीब ही भोजन कर पाते हैं। इसके समाधान के लिए जिला कलक्टर ने छात्रावास प्रभारी को छात्रावास में भोजन तैयार करवाकर विद्यालय में भोजनावकाश के समय उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किए। इससे छात्रों को समय पर गर्म खाना मिल पायेगा।

error: Content is protected !!