स्वास्थ्य “मिसाल” में बीकानेर 31 से पहुंचा 13 वें स्थान पर

विडियो कांफ्रेंस में एसीएस व स्वास्थ्य सचिव ने दी बधाई
बीकानेर। स्वास्थ्य सूचकांकों के संकलित ऑनलाइन मूल्यांकन यानिकी जिलों की मिसाल” रैंकिंग में बीकानेर जिले ने लगातार 2 माह में छलांग लगाते हुए 31 वीं रैंक से 13 वीं रैंक हासिल कर ली है। मंगलवार को आयोजित विडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता व स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बीकानेर की मिसाल देते हुए सीएमएचओ व डीपीएम को बधाई दी क्यों कि लगातार 2 माह में जिले ने बड़े सुधारात्मक कदम उठाए गए जो स्पष्ट रूप से रैंकिंग में परिलक्षित हुए।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि मई 2018 से शुरू हुए “मिसाल” मूल्यांकन में जिला 31 वें स्थान पर था जो जून माह के लिए 22 वें और अब जुलाई माह के कार्य मूल्यांकन में 13 वें स्थान पर आ गया है जो कि स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे गुणात्मक सुधार को दर्शाता है। स्वास्थ्य रैंकिंग में सीकर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग में झंुझुनूं जिला दूसरे एवं चित्तौैड़गढ़ जिले ने तीसरी रैंक हांसिल की है।
वीसी के माध्यम से श्रीमती गुप्ता ने बताया कि ‘मिसाल’ डिस्ट्रिक्ट हैल्थ रैंकिंग सिस्टम के माध्यम से मातृ, नवजात, शिशु स्वास्थ्य सूचकांक, पूर्ण टीकाकरण कवरेज, मरीजों की संतुष्टि, संस्थागत प्रसवों का प्रतिशत, प्रसव पूर्व जांच का कवरेज, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीबी सहित विभिन्न मापदण्डों पर जिले का स्कोर कार्ड तैयार किया गया है। उन्हांेने बताया कि इस बार जुलाई-2018 की रैंकिंग तीसरे अवसर पर जारी की गयी है एवं इस प्रतियोेगिता के चलते ही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति टीम भावना जागृत हुयी है। उन्होंने बताया कि टीम भावना विकसित होने से पाॅजीटिव रिजल्ट्स प्राप्त हो रहे हैं एवं प्रदेषवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
सचिव एवं मिशन निदेशक श्री नवीन जैन ने बताया कि इस बार से प्राप्त प्रगति प्रतिवेदनों की ऑडिट भी शुरू कर दी गई है जिसके तहत लाभार्थियों को फोन करके सेवाओं के बारे में फीडबेक भी लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि कोई भी जिला सर्वोत्तम स्थान पाने के लिए राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर दवाओं, जांच की उपलब्धता, चिकित्सक की उपस्थिति, अधिकारियों द्वारा की जाने वाली आनलाईन माॅनीटरिंग, यथासमय रिपोर्टिंग आदि मापदण्डों में सुधार कर अपनी दक्षता प्रदर्षित कर मिसाल स्थापित कर सकता है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में निदेशालय जयपुर से निदेशक जनस्वास्थ्य डा. वीके माथुर, निदेशक एड्स डा. एसएस चैहान, अतिरिक्त निदेषक जनस्वास्थ्य डाॅ. रवि माथुर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, पीएमओ, बीसीएमओ, डीपीएम व संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर

error: Content is protected !!