भोजपुरी फिल्‍म ‘काहे पिरीतिया लगवल’ की शूटिंग शुरू

रिधी फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘काहे पिरीतिया लगवल’ की शूटिंग आज से मुंबई में शुरू हो चुकी है। सामाजिक प्रेम कथा पर आधारित फिल्‍म ‘काहे पिरीतिया लगवल’ की शूटिंग मुंबई के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार में भी होगी। फिल्‍म के प्रोड्यूसर दिनेश शाह हैं, जिन्‍होंने बताया कि ‘काहे पिरीतिया लगवल’ बेहद साफ – सुथरी प्रेम कथा है। फिल्‍म की कहानी बेहद खास है। संवाद भी शानदार हैं। हम इसे कहानी के हिसाब से बेहतर लोकेशन पर शूट कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि फिल्‍म ‘काहे पिरीतिया लगवल’ दर्शकों को पसंद आये और वे पूरे परिवार के साथ इसे देख सकें।

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक अनिल अनल ने बताया कि फिल्‍म काफी खबसूरत है और इसमें आठ मानभावन गाने हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इसमें अश्‍लीलता से परे है। यह फिल्‍म खासकर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्‍म में संवाद के साथ – साथ सुरीले गाने भी फिल्‍म में मुख्‍य आकषर्ण होंगे। फिल्‍म में प्रेम को लेकर कई ऐसी चीजें देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के रूह को छू लेगी। इसमें एक्‍शन, इमोशन और कॉमेडी का तरका भी होगा। यह फिल्‍म पूरी तरह से कॉमर्सियल होगी।

बता दें कि फिल्‍म की पटकथा और संवाद खुद अनिल अनल ने लिखी है। फिल्‍म में दिनेश लाल मद्देशिया, श्रेया मिश्रा, प्रतीक्षा पांडेय, विष्णु शंकर बेलू, दिनेश वागड़ी, देवेंद्र राणा, निशा, रत्नेश बर्नवाल, कृष्णा, अजित, जंग बहादुर, नवीन, रोहित कुमार, दीपू दीवाना हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म के संगीतकार दामोदर राव , गीत दिनेशलाल मद्धेशिया, कोरियोग्राफी जेडी, कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।

error: Content is protected !!