ग्रीन लाइट प्लेनेट और सैटिन क्रेडिटकेयर ने पंजाब और हरियाणा के ग्रामीण परिवारों के लिए सौर उत्पाद उपलब्ध कराए हैं
पंजाब, 1 सितंबर 2018ः घरों के लिए सौर ऊर्जावाले उत्पाद उपलब्ध कराने वाले विश्व में अग्रणी ग्रीन लाइट प्लेनेट और देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफ़ाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड (ैब्छस्) ने कम आय वाले ग्रामीण परिवारों में उच्च गुणवत्ता वाले सौर उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए पंजाब और हरियाणा में संचालन प्रारंभ किया है। इस लॉन्च से मई 2018 में हुई उनकी भागीदारी सफल रही है और राजस्थान में इनका संचालन प्रारंभ हुआ।
ैब्छस् द्वारा पंजाब और हरियाणा में अपने क्लायंट के लिए सबसे पहले ‘सन किंगज्डबूम’ उत्पाद को फ़ाइनेंस किया जाएगा, जो कि सौर ऊर्जा से चलने वाला लालटेन है जिसमें रेडियो, डच्3 प्लेयर और मोबाइल चार्ज करने के लिए न्ैठ पोर्ट है. दो वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध यह उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं की लाइट, मोबाइल चार्जिंग और मनोरंजन की बढ़ती आकांक्षाओं और मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
श्री देव वर्मा, सीओओ, सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड ने पंजाब और हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को उन्नत बनाने के लिए शुरू की जाने वाली पहल के बारे में कहा कि, “हम पंजाब और हरियाणा के 3,30,000 ग्राहकों के लिए सन किंग ज्ड उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं। राजस्थान में सफल लॉन्च के बाद, लाइटिंग के उत्पादों की बढ़ती ज़रूरतों और मांग को देखते हुए हम पुनः आश्वस्त हैं कि इस पहल से इन दोनों राज्यों में भी हमारे ग्राहक रूचि लेंगे। हमारे ग्राहकों के लिए शुद्ध ऊर्जा तक पहुंच के साथ, ये सौर उत्पाद सबसे महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा करने और ग्रामीण लोगों के सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण और स्वास्थ्य संकेतक को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। ैब्छस् और ग्रीन लाइट प्लेनेट दोनों का उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को उनके दैनिक जीवन में सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाले सौर उत्पादों को अपनाने में सशक्त बनाना है।”
इस साझेदारी के माध्यम से संचालन की शुरुआत के बारे में मि. साहिल खन्ना, पार्टनरशिप बिज़नेस लीडर, एशिया ऑफ़ ग्रीनलाइट प्लेनेट, ने कहा कि “पिछले 10 वर्षों में, ग्रीन लाइट प्लेनेटने 65 देशों में 30 मिलियन अंडर-इलेक्ट्रिफ़ाइड (जिन्हें पर्याप्त मात्रा में बिजली की सुविधा नहीं मिलती है) उपभोक्ताओं को जीवन को आसान बना देने वाले सौर ऊर्जा से चलने वाले उत्पाद उपलब्ध कराए हैं। हालांकि, हम समझते हैं कि बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति से अभी भी वंचित बड़े बाज़ार को कवर करने के लिए ैब्छस् जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। स्व-सशक्ति करण परियोजनाओं में शामिल होने के लिए छोटे ऋण उपलब्ध कराके ग्रामीण परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने में उनका ट्रैक रिकॉर्ड वाकई प्रभावशाली है। हम आश्वस्त हैं कि राजस्थान की तरह ही, पंजाब और हरियाणा में भी ैब्छस् और ग्रीन लाइट प्लेनेट संयुक्त रूप से बेहतर जीवन स्तर और ऊर्जा के स्रोतों के साथ कई लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगे।”