“बेटी पंचायत” के लिए डेप रक्षकों को दिया प्रशिक्षण

7 सितम्बर से शुरू होगा बेटी बचाओ का ग्राम अभियान
बीकानेर। 7 सितम्बर से आयोजित हो रही “बेटी पंचायत” को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य भवन में 40 डेप रक्षकांे /कन्या रक्षकों को ‘बेटियां अनमोल है’ संदेश प्रभावशाली ढंग से आमजन के दिलों में पहॅुचाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी तहसीलों से 7 तारीख को कार्यक्रम देने वाले नए डेप रक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमे विभाग के बीपीएम, चिकित्साधिकारी, आयुष चिकित्सक, आशा सुपरवाइजर, मेलनर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट आदि स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि “बेटी पंचायत” में डॉटर्स आर प्रिशियस कार्यक्रम के तहत सितम्बर माह की 7, 14, 25 व 28 तारीख को 4 चरणों में मिलाकर सभी 290 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीणजनो के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसमें पॉवर पाईन्ट प्रस्तुतिकरण तथा वीडियो क्लिप्स के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध मजबूत संदेश दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा में अपनी दोनों बेटियों के जन्म से जुड़े सामाजिक व पारिवारिक संस्मरण साझा किए। आरसीएचओ डॉ. रमेश गुप्ता, डीपीएम सुशील कुमार, आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, डॉ. मनुश्री सिंह, विपुल गोस्वामी, डॉ. तनुश्री सिंह द्वारा मूलतः बेटी-बेटे को लेकर प्रचलित अंतरों को भ्रम साबित करने और मिथ्या धारणाओं को तोड़ने के गुर सिखाए गए। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी एक्ट, आईपीसी, लिंगानुपात, मुखबीर योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, डिकाॅय आॅपरेशन व अन्य विभागीय प्रयासों के बारे में रोचक तथ्यों व विडियो क्लिप के माध्यम से समझाया गया। पब्लिक स्पीकिंग व सम्प्रेषण दक्षता का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

डेप रक्षक ले जाएंगे बेटियां बचाने की चर्चा गाँव-गाँव
आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि गर्भ में पल रही बेटियों की रक्षा करने सितम्बर माह में “डॉटर्स आर प्रिशियस” महोत्सव-3 को “बेटी पंचायत” के रूप में आयोजित किया जा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मुहीम “डॉटर्स आर प्रिशियस” जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक नवीन जैन द्वारा बढ़ाया जा रहा था उसकी बागडोर प्रशिक्षित ‘डेप रक्षकों’ को सौपी गई है। उल्लेखनीय है कि विगत् 17 नवम्बर 2017 को बीकानेर के 35 शिक्षण संस्थानों पर कार्यक्रम कर 8431 युवाओं को व 24 जनवरी 2018 को 415 शिक्षण संस्थानों पर कार्यक्रम कर 50,000 युवाओं को डेप संवाद से जोड़ा गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बीकानेर

error: Content is protected !!