अजमेर। अजमेर जिले में बीएसएनएल के 522 कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल रखकर 22 अक्टूबर को गाजियाबाद में हुई बीएसएनएल कर्मचारी की मौत के मामले में गाजियाबाद के बीएसएनएल जीएम आदेश गुप्ता को जल्द से जल्द बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर पूरे जिले के सभी बीएसएनएल उपभोक्ता सेवाओं का बहिष्कार करते हुए विभाग के अधिकारियों पर जीएम आदेश गुप्ता को इस मामले में बचाने के आरोप लगाये हैं। हड़ताल के चलते जहां एक ओर उपभोक्ता परेशान हुए, वहीं दूसरी और बीएसएनएल को इस हड़ताल के चलते करीब 50 लाख का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
