दबाव व भय से कुछ दुकाने रही बंद- देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर 10 सितम्बर, शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस का भारत बंद पूरी तरह असफल रहा है। कांग्रेस ने लाठी के दम पर भय पैदा कर कुछ दुकानें जरूर बंद करवा ली लेकिन आमजन और व्यापारी कांग्रेस के साथ नहीं थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। कांग्रेस के समय दाल, शक्कर, सब्जी सहित आमजन के लिए दूसरी जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान पर थे। हमने दामों को कम किया। आज जरूरी चीजें कांग्रेसराज की तुलना में बेहद सस्ती हैं। कांग्रेसराज में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। हमने पारदर्शी और ईमानदार शासन दिया है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने पेट्रोल डीजल पर वेट में कमी कर आमजन को राहत प्रदान की है। आमजनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भ्रम टूट जाएगा। हम पुनः राजस्थान के विकास के सारथी बनेंगे।

error: Content is protected !!