कवियों ने अटलजी को दी ‘काव्यांजलि‘
भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार 16 सितम्बर 2018 को सूचना केन्द्र सभागार में ‘काव्यांजलि‘ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नगर के प्रमुख कवियों ने जब अटलजी की प्रसिद्ध कविताओं का सस्वर पाठ किया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। संयोजक सोमरत्न आर्य ने कविगण का स्वागत करते हुए बताया कि कविहृदय एवं सरल व्यक्तित्व के प्रतीक अटलजी की स्मृतियों को संजोने के लिए यह अनूठा आयोजन किया। कार्यक्रम में बाल साहित्यकार गोविन्द भारद्वाज ने ‘हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ कविता सुनाई। व्यंग्यकार प्रदीप गुप्ता ने ‘हे प्रभू मुझे इतनी ऊँचाई कभी मत देना गैरों को गले न लगा सकूँ‘, गज़लकार डॉ बृजेश माथुर ने ‘मैं जी भर जिया मैं मन से मरूँ लौटकर आऊँगा कूच से क्यों डरूँ‘, गीतकार गौरव दुबे ने गीतमय अंदाज में ‘मुझे हाट में छोड़ अकेला एक एक कर मीत चला जीवन बीत चला‘ कविताएं सुनाई तो श्रोता भावविभोर हो गए।
प्रारंभ में साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया ने ‘बुझी हुई बाती सुलगाएँ आओ फिर से दिया जलाएँ‘ गीत सुनाकर काव्य संध्या का आगाज किया। कवि दिलीप पारीक ने अटलजी के विशेष अंदाज में ‘पुरखे सोचने के लिए आँखें बन्द करते थे मैं आँखें बन्द होने पर सोचता हूँ‘ जैसे हृदयस्पर्शी कविताएं सुनाईं वहीं संचालन कर रही गीतकारा डॉ पूनम पाण्डे ने मधुर स्वर में ‘सत्य सूर्य के प्रखर ताप से चमगादड़ उलूक छिपते हैं‘ गीत गुनगुनाया। अंत में सभी ने जनप्रेरक गीत ‘जीवन को शत शत आहुति में जलना होगा गलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा‘ को समवेत स्वरों में गाया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अनविन्द यादव ने कहा कि जनजन के कवि अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनकी कविताओं में बसी संवेदनाओं को समझें और उनके अनुरूप समाज और जीवन को श्रेष्ठ बनाने की ओर अग्रसर हों यादव ने कहा कि जब श्री अटल जी का देवलोकगमन हुआ तो देशभर ने उन्हें सफल प्रधानमंत्री के साथ साथ एक कवी के रूप में स्मरण कर श्रद्धांजलि दी । सतीश बंसल ने आभार व्यक्त किया और संदीप गोयल ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम में आज के कार्यकम में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेश जैन , उप महापौर सम्पत सांखला , दीपक भाकर ,महामंत्री जयकिशन पारवानी ,उपाध्यक्ष विकास सोनगरा,प्रचार मंत्री संदीप गोयल , बंटी कच्छावा,शफीक खान , अशोक शर्मा फरहाद सागर , सय्यद सलीम ,तुलसी सोनी , सुभाष एरण सहित भाजपा के कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य श्रोता उपस्थित रहे।
प्रचार मंत्री
संदीप गोयल
9352004484