श्याम भक्तों ने की गणपति बप्पा की महाआरती

ब्यावर, 16 सितंबर। श्री श्याम परिवार की ओर से फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री सार्थ गणपति मंदिर में आयोजित गणेशोत्सव के तहत रविवार को महाआरती का आयोजन किया गया। परिवार के सुमित सारस्वत ने बताया कि गणपति बप्पा की 21 हजार बत्तियों से आरती की गई। मंदिर मुखिया सुनील कौशिक, संयोजक चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, निशांत मंगल, गौरव गर्ग ने बप्पा का पूजन कर आरती की। इसके बाद श्याम भक्तों ने झूमते हुए बप्पा के जयकारे लगाए। सोमवार को पांच दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। प्रात: 10 बजे पं.विकास शर्मा के सानिध्य में 1008 नामों से पुष्प अर्चना की जाएगी। दोपहर 2 बजे श्याम मंदिर से विसर्जन यात्रा प्रारंभ होगी। 21 ढोल की धुनों के बीच जयकारे लगाते हुए भक्त बलाड़ गांव पहुंचेंगे। यहां अगले बरस फिर आने का न्यौता देते हुए बप्पा को विदाई दी जाएगी। महाआरती में दिलीप खत्री, मुकेश गर्ग, मनोज चौहान, अंकुर मित्तल, विजय मंडोरा, मोनिका कौशिक, अर्पिता मंगल, अंजू गर्ग, मनीषा गर्ग, वैजयंती मंगल, नीता कुमावत, माधुरी गर्ग, अमित बंसल, अशोक गोयल, सुनील सिंहल, अनुराग गोयल, हिमांशु अग्रवाल, संस्कार मंगल, दीपेश गोयल, आशीष गोयल, महेश कुमावत, सौरभ सक्सेना, उत्तम गर्ग, मुकेश गुप्ता कई भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

error: Content is protected !!