सुभाष उद्यान में रसमयी रासलीला आरंभ
ब्यावर, 24 सितंबर। शहर के सुभाष उद्यान में आयोजित 11 दिवसीय रसमयी रासलीला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मानव कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रेम जिंदल, मुन्ना प्रजापति, सुमित सारस्वत व मंडल सदस्यों ने युगल सरकार का पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राधाकृष्ण रासलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन वृंदावन के स्वामी सीताराम शर्मा ने श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग सुनाया। बृज भाषा में ठाकुरजी की लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रोता आनंदित हो उठे। कार्यक्रम में रमेश बंसल, प्रेम जिंदल, सुनील सिंहल, मुन्ना प्रजापति, नटवर अरोड़ा, मिथलेश अग्रवाल, सुनील मित्तल, प्रमिला शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, शीतल अग्रवाल, विजयलक्ष्मी, सहित बड़ी संख्या में रसिक भक्त शामिल हुए। मंगलवार को स्नेहलता मंगल की ओर से भव्य नंदोत्सव का आयोजन होगा। रासलीला प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 10.30 बजे तक हो रही है। इसमें ब्रज से आए 30 से अधिक कलाकार लाइट एंड साउंड इफेक्ट के बीच ठाकुरजी की दिव्य लीलाओं का सजीव दर्शन करा रहे हैं।