अजमेर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजस्थान असंगठित मजदूर कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव अजीज खान चीता के नेतृत्व में वैशाली नगर में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर अब्दुल वहीद, गजेंद्र सिंह, उम्मेद खान, फारुख, सलीम खान चीता, सिकंदर चीता ने 101 पौधों का वृक्षारोपण किया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण के बाद वृक्षों की नियमित देखभाल का जिम्मा भी लिया।
अजीज खान चीता
प्रदेश महासचिव
राजस्थान असंगठित मजदूर कॉंग्रेस
9829070380