बीकानेर 02 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के द्वारा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर परिसर में स्थित गांधी पार्क में साफ सफाई की गई। पार्क की खरपतवार को काटा गया एवं पॉलीथीन आदि को एकत्रित किया । इस अवसर पर निदेशालय से अजय चौपडा संयुक्त निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, स्टॉफ ऑफिसर माध्यमिक शिक्षा रमेश हर्ष, स्टॉफ आफिसर प्रारम्भिक शिक्षा अरविन्द व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय सी पी सिंह, पंकज भटनागर आदि उपस्थित रहे। स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृं़़द्धाजंली अर्पित की गई । सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, स्थानीय संघ सचिव बृजमोहन पुरोहित, रोवर लीडर घनश्याम स्वामी, स्काउटर गाइडर संतोष रंगा, चंचल चौधरी, ताराचन्द पायल, गोविन्द जोशी, भुपसिंह, विद्या पारीक, अंजुमन आरा आदि के नेतृत्व में 60 स्काउट गाइड ने 03 घण्टे सेवा कार्य किया।
संयुक्त निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अजय चौपडा ने गांधी जी के जीवन दर्शन में स्वच्छता के महत्व को समझाया और स्काउट गाइड को गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। स्टॉफ ऑफिसर माध्यमिक शिक्षा रमेश हर्ष ने आभार व्यक्त किया।
जसवन्तसिंह राजपुरोहित
सी ओ स्काउट,