अजमेर 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आज विधान सभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में विशाल कमल रैली निकाली गई। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर अजमेर उत्तर के करीब 1000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों पर सवार होकर रैली में सम्मिलित हुए तथा शहर के मुख्य मार्गो से जोशीले नारे लगाते हुए निकले।
क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि रैली के लिए कार्यकर्ता रामप्रसाद घाट स्थित घाटी वाले बालाजी के मंदिर के सामने एकत्रित हुए तथा यहां से रैली के रूप में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर महावीर सर्किल, उतार सोनीजी की नसियां होते हुए आगरा गेट, नयाबाजार चैपड़ पहंुचे। चैपड़ से कड़क्का चैक, धानमण्डी, दरगाह बाजार, नला बाजार, मदारगेट, पड़ाव, क्लाक टाॅवर, स्टेशन रोड़ होते हुए रैली गांधी भवन चैराहा पहुंची। वहां से कचहरी रोड़, इण्डिया मोटर चैराहा, सूचना केन्द्र चैराहा, बजरंग गढ़ चैराहा, आनासागर सर्कुलर रोड़, बीकानेर स्वीट्स, गौरव पथ होते हुए रिजनल काॅलेज तिराहा पहंुंची। कार्यकर्ताओं की रैली यहां से मित्तल हास्पीटल, अद्वैत आश्रम, पुष्कर रोड़, लवकुश उद्यान होते हुए पुनः रामप्रसाद घाट पर पहंुची जहां पर रैली का समापन हुआ।
भाजपा द्वारा निकाली गई कमल संदेश रैली का सभी मार्गो पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों व व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया व उनके द्वारा भाजपा के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया गया।
रैली के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। ऐसे प्रधानमंत्री पर पूरे देश की जनता को गर्व है। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्धा ही नहीं है। कांग्रेस केवल जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है लेकिन आज की रैली में कार्यकर्ताओं का जोश देखकर प्रतीत होता है कि केवल अजमेर उत्तर विधान सभा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
रैली को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने सभी कार्यकर्ताओं का रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी का प्राण आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में जुट जाने के लिए प्रेरित किया व कहा कि जहां कांग्रेस अभी अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का चयन नहीं कर पा रही है वहां भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन-जन के घर पर पहुंच चुका है व अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र की जनता भाजपा को विजय दिलाने के लिए उत्साहित है।
अन्त में रैली को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान सभा चुनाव की दृष्टि से अजमेर शहर जिला व पुष्कर, किशनगढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि रैली के उत्साह व जनता द्वारा किये गये स्वागत को देखकर प्रतीत होता है कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में चुनाव से पूर्व ही कमल का फूल खिल चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने जोश को 7 दिसम्बर मतदान दिवस तक इसी तरह बनाए रखे व आगामी दिनों में पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रम ‘‘बूथ महा सम्पर्क अभियान‘‘ के दौरान घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाऐ। श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि वे स्वंय एक कार्यकर्ता के रूप में प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज निकाली गई विशाल कमल संदेश रैली में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, विधान सभा क्षेत्र विस्तारक विशाल शर्मा, भाजपा महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, कंवलप्रकाश किशनानी, धर्मेश जैन, सतीश बंसल, सुलोचना शुक्ला, तुलसी सोनी, दीपेन्द्र लालवानी, विनोद कंवर राठौड़, रश्मि शर्मा, रविन्द्र जसौरिया, उषा किरण जोशी, संजय अरोड़ा, सीमा शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, सीताराम शर्मा, पार्षद वीरेन्द्र वालिया, महेन्द्र जैन मित्तल, ज्ञान सारस्वत, राजेन्द्र सिंह पंवार, धर्मपाल जाटव, वन्दना नरवाल, अनिल नरवाल, राजकुमार साहू, भारती श्रीवास्वत, जेके श्रीवास्तव, सुखदेव सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महैन्द्र जादम, भागीरथ जोशी, केके त्रिपाठी, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज जैन, प्रमाश मेहरा, चन्दे्रश सांखला, बलराम हरलानी, धर्मेन्द्र सिंह चैहान, भाजयुमो अध्यक्ष विनीत पारीक, अल्पसंख्यम मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चैहान, सावित्री शर्मा, कल्पना काॅसवा, विजयलक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, सुधा शुक्ला, लक्ष्मी यादव, सलोनी जैन, सुनील सिंह राजावत, विजय साहू, शमशेर सिंह रावत, भंवर सिंह चैहान, जय सिंह रावत, दरियाव सिंह राठौड़, लोकेन्द्र सिहं, धर्मराज गौतम, दीपक शर्मा, प्रकाश बसंल, गंगा राम सैनी, राजू कुमावत, लवलेश बंसल, कमलेश शर्मा, शक्ति जैन, हरि प्रजापति, जातवेद सोनी, राजेश खण्डेलवाल, रमेश कौशल, रमेश टेलर, अशोक सोनी, नरसिंह बंजारा, रोहित मकवाना, गौरवा मीरवानी, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश कौशल, सलीम मोहम्मद, किशन बालानी, विजय सिंह टांक, संजीव चतुर्वेदी, छगन सिंह राणा, श्याम पंवार, सत्यनारायण शर्मा, सुरेन्द्र माथुर, गोविन्द बंसल, भोजराज जोशी, गोपाल माथुर, साकेत बंसल, विकास जैन, जयकिशन सोनी, रोहित मकवाना, दयालराम सिवासिया, अशोक शर्मा, सुरेश माथुर, डीपी शर्मा, मनोज डीडवानिया, रामसिंह चैहान, रघुनाथ सिंह, ओमप्रकाश छुगानी, धनराज चैधरी, दीपक सिंह राठौड़, मोहन सत्यानी, महेश शर्मा, महैन्द्र पटवारी, सुधा शुक्ला, शिशुपाल जाटव, भंवर साहू, सम्पत कूमठ, बालेश गोहिल, नारायण टण्डन, अमित अहीर, कर्मचन्द तम्बोली, रोहित यादव, मंगल कच्छावा, संजय कंदोई, धनराज चितारा, गोपाल मेहरा, भुवनेश दौसाया, आशीष शर्मा, हनुमान महाराज व विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।