प्रधान अशोक रावत और महंत सेवानंद गिरी टिकिट की दौड़ में सबसे आगे
पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक द्वारा दावेदारी करने से रौचक हुआ मुकाबला , पाठक के पक्ष में स्थानीय लोगो ने किया सुंदरकांड का पाठ

परंतु विधायक द्वारा टिकिट की दौड़ में पिछड़ जाने के पश्चात पुष्कर की राजनीति में एकाएक हलचल बढ़ गई है । कुछ दिनों पहले तक चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे पुष्कर के लोकप्रिय नेता और पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने भी अब जनता की मांग पर बीजेपी आलाकमान के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर टिकिट की मांग कर दी है । पालिकाध्यक्ष पाठक का नाम सामने आने के बाद उनको पुष्कर की कई सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है । पुष्कर की जनता चाहती है कि बीजेपी कमल पाठक को ही टिकिट देकर स्थानीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे ताकि चुनाव में पार्टी को इसका भरपूर फायदा मिल सके । यही वजह है कि आज मंगलवार की दोपहर को स्थानीय प्राचीन सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर में कई सामाजिक संस्थाओं के लोगो ने सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी से पाठक को ही उम्मीदवार बनाने की कामना की है । लोगो को विश्वास है कि बीजेपी आलाकमान इस बार पुष्कर की जनता द्वारा स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाये जाने की सालो पुरानी मांग जरूर पुरी करेंगे और कमल पाठक को ही टिकिट देंगे ।
टिकिट की दौड़ में कमल पाठक का नाम जुड़ जाने से जहां मामला बेहद रौचक होता जा रहा है वही कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत सेवानंद गिरी और पीसांगन पंचायत समिति के प्रधान अशोक सिंह रावत अपना अपना टिकिट पक्का मानकर पूरी तरह से आश्वस्त है । महंत सेवानंद गिरी तो बाकायदा फेसबुक और वाट्सएप पर बीजेपी के अन्य दावेदारो को खुलेआम चुनोती भी दे रहे है कि सभी दावेदार सूची जारी होने के अंतिम क्षण तक टिकिट हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा ले ताकि भविष्य में उन्हें इस बात पे पछतावा ना हो कि उनके प्रयास करने में कमी रह गई । महंत ने भी अपने आप की पुष्कर के स्थानीय उम्मीदवार के रूप में दावेदारी प्रस्तुत की है । जिनके समर्थन में राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद सहित डॉ किरोड़ी लाल मीणा जैसे दिग्गज नेता पैरवी कर रहे है । तो वही प्रधान अशोक रावत भी पुष्कर के समीप स्थित गोवलिया गावँ के निवासी है और वह भी निर्विवाद छवि और स्थानीयवाद के नाम पर अपनी मजबूत दावेदारी जता रहे है ।
पुष्कर के अन्य स्थानीय उम्मीदवारों में होटल व्यवसायी राजेंद्र महावर , पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी , पूर्व पार्षद जीवनचंद महावर के पुत्र नरेश महावर और रवि पाराशर उर्फ रवि बाबा भी अपनी दावेदारी जता रहे है । अब देखना यह है कि आखिरकार बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में पार्टी आलाकमान किसे चुनकर जनता के बीच भेजते है । फिलहाल हर कोई दावेदार अपनी पूरी ताकत के साथ टिकिट पाने का प्रयास कर अपने अपने दावे कर रहे है
*राकेश भट्ट*
*प्रधान संपादक*
*पॉवर ऑफ नेशन*
*मो 9828171060*