मीडिया पेड न्यूज से बचे – डाॅ गुप्ता

बीकानेर, 20 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ एन के गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने में प्रेस से सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा है। डाॅ गुप्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अब तक निर्वाचन प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रेस की सहयोगात्मक भूमिका की सराहना की।
आवश्यक रूप से लें अधिप्रमाणन की प्रति
डा गुप्ता ने कहा कि मीडिया पेड न्यूज से बचें तथा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सकारात्मक भूमिका निभाएं। मीडिया राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों से जुड़े समस्त प्रकार के विज्ञापन व चुनाव प्रचार सामग्री के सम्बंध में अधिप्रमाणित फोटोप्रति लेने के बाद ही विज्ञापन का प्रसारण करंे। ई-पेपर के लिए भी अधिप्रमाणन अनिवार्य है। 6 व 7 दिसम्बर को प्रिंट मीडिया के लिए भी विज्ञापन अधिप्रमाणन अनिवार्य किया गया है। अतः समस्त प्रिंट मीडिया समूह राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व अधिप्रमाणन प्रमाण पत्र की प्रति लेना सुनिश्चित करें।
डाॅ गुप्ता ने बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1547 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोलायत में सर्वाधिक 261 मतदान केन्द्र है। जबकि खाजूवाला में 222, बीकानेर पश्चिम में 184, बीकानेर पूर्व में 193, लूणकरनसर में 225, श्रीडूंगरगढ़ में 229 तथा नोखा में 233 मतदान केन्द्र हैं। साथ ही जिले में 28 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नोखा में सर्वाधिक 19, खाजूवाला में 1, बीकानेर पश्चिम में 4, बीकानेर पूर्व व लूणकरनसर में 2-2 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1575 मतदान केन्द्र है।
डा गुप्ता ने बताया कि सी विजिल ऐप के माध्यम से अधिकतम 100 मिनट में शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने की दिशा में विकसित इस ऐप के माध्यम से आम जन शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके बाद घटना की जांच के बाद रिपोर्ट अपलोड कर 100 मिनट में इस कार्यवाही से शिकायत कर्ता को अवगत करवाया जा रहा है।
डाॅ गुप्ता ने बताया कि चुनाव के दौरान खर्चें पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के विधान सभा क्षेत्रों के लिए दो व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है तथा 6 अन्य आॅब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एम मुत्थुकुमार का मोबाईल नम्बर 9468765966 है। ये कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) कलक्ट्रेट, बीकानेर में सायं 4 से 5 बजे प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। पाटिल यलागौंडा शिवनगौंडा के मोबाईल नं. 9468765960 है। ये कार्यालय रिटर्निंग आॅफिसर एवं उपखण्ड अधिकारी, खाजूवाला में मध्यान्ह 12 बजे से 1 बजे प्रतिदिन कार्यालय में रहेंगे। सुखलाल भारती मोबाईल नं. 9468765976 है। इनसे सर्किट हाऊस, बीकानेर में सायं 4 से 5 बजे प्रतिदिन मिला जा सकेगा। सचिन राणा मोबाईल नं. 9468765983 है। इनका कार्यालय रिटर्निंग आॅफिसर एवं उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ रहेगा। ये 11 से 12 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। मधुकर आग्नेय के मोबाईल नं. 9468765990 है। आग्नेय मध्यान्ह 1.30 बजे से 2.30 बजे प्रतिदिन पर्यवेक्षक कैम्प कार्यालय नगर पालिका परिसर, नोखा में आमजन की शिकायतों को सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लघंन किए जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ऐसी कोई भी शिकायत पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
-✍️ मोहन थानवी

error: Content is protected !!