सिद्धी कुमारी ने गुरूद्वारा में माथा टेका

बीकानेर दिनांक 23.11.2018 बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी ने आज जनसम्पर्क अभियान शरू करने से पहले सीख धर्म गुरू गुरूनानक देव की जयन्ती पर गुरूद्वारा आर.सी.पी. कॉलोनी में माथा टेका इस अवसर पर सरदार कुलविन्द्र सिंह ने विधायक का सम्मान दुप्पटा पहनाकर किया। बडी संख्या में उपस्थित जन समुह को सम्बोधीत करते हुए सिद्धी कुमारी ने कहा की हमे गुरूनानक देव जीवन से त्याग एवं बलीदान की प्रेरणा लेकर राष्ट्र के निमाण मे सहयोग करना चाहिए। उसके बाद बिदासर हाऊस, गजनेर रोड पर विधायक ने जनसम्पर्क कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए इस अवसर पर दलीप सिंह राघव, तरूण सिंह, भुपेन्द्र सिंह मेनसर सहित कई कार्यकता उपस्थित रहे। दोपहर पश्चात् रानी बाजार स्थित गुरूद्वारे में सरोपा भेट किया एवं गुरूद्वारे में धोक लगाकर जनसम्पर्क शरू किया। इस अवसर पर गुरूद्वारा कमेटी रानीबाजार के प्रधान सुखवीन्द्र सिंह बबु सचिव दर्शन सिंह, अरविन्द सिंह, भुपेन्द्र सिंह, मो. ताहिर पार्षद, बिलकिस बानो पूर्व पार्षद, सलिम जोईया जिला भाजपा मंत्री एवं अंकित तंवर, कार्तिक धांधल, किशन आदि उपस्थित रहे। मण्डल कार्यकर्ताओं की बेठक विधायक सिद्धी कुमारी ने डूडी सदन में मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए कहा की सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओ के पास मे क्षेत्र में करवाए गऐ कार्यो सहीत राज्य सरकार द्वारा कराये गये विकास के कार्यो के सूची साथ में लेकर जनसम्पर्क करे। इस अवसर पर पाबु दान सिंह महामंत्री शहर भाजपा, दुर्गा सिंह शेखावत सयोजक बजरंग दल, श्याम सिंह हाडला, विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, नखत सिंह राठौड, धरमपाल डूडी, विनोद करोल, रूप सिंह रापुरोहित सहीत मोर्चा , प्रकोष्ठ महिला मोर्चा , यूवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी सम्बोधित किया धन्यवाद ज्ञापन कैलाश बापेऊ ने देते हुए कहा की बुथ जीतो चुनाव जीतो के आधार पर कार्यकर्ता अपने-अपने बुथ पर सक्रियता पूर्वक कार्य करे। गोल मार्केट, व्यास कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकताओं ने ढोल नगाडो के साथ व्यास कॉलोनी के क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपिल की सुमित मिढढा के, अजय कुमार गुप्ता, बबिता शर्मा, मंजू लता शर्मा, सुनिल मिढढा, हेमन्त सोनी, वी.के. शर्मा, सुशिला व्यास भी साथ रहे।

मिडिया प्रभारी
प्रधान कार्यालय भाजपा प्रत्याशी
बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र

error: Content is protected !!