बीकानेर,23 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि गत् पांच सालों से लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। ग्त कांग्रेस सरकार में लूणकरसर को विकास की दृष्टि से गति मिली थी,उस पर भाजपा सरकार ने बे्रक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमंे विकास चाहिए ,तो कांग्रेस के हाथ मजबूत करने होंगे।
बेनीवाल शुक्रवार को सागर,हिमतासर,रायसर,नौरंगदेसर,बम्बलू,राणीसर व पनपालसर में नुक्कड़ सभाओं में आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में लूणकरनसर का चहुमुखी विकास हुआ । इस दौरान क्षेत्र में विकास की दृष्टि से एक लम्बी छंलाग लगाई। उन्होंने कहा कि लूणकरनसर में काॅलेज खोलकर उच्च शिक्षा का रास्ता खोला गया। आज यहां के युवावर्ग को उच्च शिक्षा के लिए लूणकरनसर से बाहर नहीं जाना पड़ता। केन्द्रीय बस अड्डे की स्थापना और रेलवे अण्डर ब्रिज की सुविधा दिलाई गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहुत से गांव में विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए जीएसएस स्थापित किए गए।
पूर्व मंत्री ने लूणकरनसर स्थित सामुदायिक चिकित्सालय की व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सघन चिकित्सा इकाई की चिकित्सा सुविधा दी गई थी,जिसे इस भाजपा राज ने चैपट कर दिया है। यह इकाई बंद हो चुकी हैं। चिकित्सालय में चिकित्सकों के बहुत से पद रिक्त है। स्कूलों में स्टाॅफ नहीं है। इसी प्रकार से केन्द्रीय रोडवेज बस स्टेण्ड की स्थिति भी चिन्ताजनक है। उन्होंने कहा कि लूणकरनसर मुख्यालय पर शुद्धपेयजल की आपूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नौरंगदेसर-नापासर सड़क मार्ग की स्वीकृति दिलाई गई,लेकिन भाजपा सरकार की नकारात्मक सोच की बदौलत यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने नापासर कृषि मण्डी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता और रोजगार दिलाने की दृष्टि से इस मण्डी की स्थापना कांग्रेस ने की थी। परन्तु इस राज में मण्डी का विकास न करके यहां के बेरोजगारों व किसानों के प्रति अन्याय किया है।
इस दौरान शेरेरा के पूर्व सरपंच लिछमण राम,मूण्डसर के पूर्व सरपंच गोविन्द राम मूंड,सरपंच प्रतिनिधि रायसर शिव कुमार कस्वां,नौरंगदेसर सरपंच रामनिवास कुकणा,बम्बलू सरपंच प्रतिनिधि जयपाल,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गंगाराम मूंड,रामेश्वर लाल नापासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल,नापासर ब्लाॅक पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कुकणा,पूर्व सरपंच राजेरा जीवराज,पूर्व उपप्रधान बीकानेर भंवर लाल गोदारा तथा जफर साह जामसर ने भी विचार व्यक्त किए।
पूर्व मंत्री बेनीवाल षनिवार को 9 गांवों में करेंगे जनसम्पर्क-पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल शनिवार को अपने समर्थकों के साथ सुबह 10 बजे खारडा,10ः30 बजे राजेरा,11 बजे हेमेरा,11ः30 बजे शेरेरा, दोपहर 1ः30 बजे रूपेरा, 2ः00 बजे रूणीया बड़ा बास,2ः30 बजे आसेरा,3ः00 बजे भोजेरा व 4ः00 बजे नापासर में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।