कानून-व्यवस्था चाक चैबंद रखने निर्देश

बीकानेर, 23 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन के गुप्ता ने चुनाव से जुडे सभी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कानून एवं व्यवस्था को दुरूस्त रखने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए शांतिपूर्वक मतदान की संपूर्ण व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखें।
डाॅ. गुप्ता ने जिले के जिन स्थानों पर संचार की किसी तरह की सुविधा नहीं वहां पुलिस वायरलैंस सैट से संचार व्यवस्था को प्रभावी बनावें । साथ ही ऐसे क्रिटिकल स्थान जहां पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है या किसी तरह का विवाद हुआ है, उन मतदान केन्द्रों पर वरिष्ठ अधिकारी को आॅब्जर्वर के रूप में लगाया गया है तथा मतदान के दिन सुबह से लेकर मतदान होने तक की वीडियोग्राफी करवाई जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिर्टनिंग अधिकारी से कहा कि रिजर्व में ई.वी.एम. मशीन के रखने का स्थान निर्धारित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आवश्यकता पडने पर मशीन तत्काल सुगमता से संबंधित मतदान केन्द्र पर पहंुच सके। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस व इससे पहले कानून एवं व्यवस्था संधारित रहे इसके लिए जिले की पुलिस बाहर से आने वाली पुलिस फोर्स के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र का दौरा कर ले। इस दौरान संबंधित क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट व एरिया मजिस्टेªट भी पुलिस के साथ रहे।
डाॅ. गुप्ता अधिकारियों से कहा कि वे पुरानी समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान अभी से कर ले जिससे मतदान के दिन पुरानी समस्याओं की पुनर्रावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री रात आठ बजे के बाद नहीं हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सघन दौरा करे। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि अपने जिले से लगने वाली अन्य जिलों की सीमाओं पर सघन भ्रमण व नाकेबंदी को पुख्ता रखे, जिससे अवैध शराब के साथ-साथ अन्य सामाजिक तत्व जिले में प्रवेश नही कर सके।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान के लिए रवाना होने वाले मतदान दलों के लिए जिन वाहनों को अधिगृहित किया जाता है वे सभी वाहन अच्छी स्थिति के होने चाहिए। जिससे मतदान अधिकारी आसानी से यात्रा कर सके। इसी तरह मतदान करवाने के बाद जहां ईवीएम जमा होनी है,वहां पर्याप्त संख्या में कांउटर होने चाहिए जिससे इवीएम जमा करवाने के लिए कार्मिक को अनावश्यक विलम्ब नो हो।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि हथियार जमा करवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ जल्दी से पूर्ण कर लिया जाए। विभिन्न थाना क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबन्द करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाए। जिले के सभी थानों में सीएलजी की बैठक आयोजित कर लोगों को शांतिपूर्ण शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण व्यवस्था की जाए। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आवश्यक मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए।
——
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण शनिवार से

बीकानेर, 23 नवम्बर। विधानसभा चुनाव-2018 में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत शनिवार 24 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक पाॅलिटेक्निक काॅलेज के 8 कक्षों में तथा ई.वी.एम. व वी.वी.पेट. मशीन का व्यवहारिक प्रशिक्षण 3 बड़े हाॅल में दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एन. के. गुप्ता ने बताया कि मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण में कुल 896 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की पहली पारी प्रातः 9.30 बजे तथा द्वितीय पारी दोपहर 1.15 बजे आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्ष में 14 मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक मतदान दल में 4 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पी.आर.ओ., पी.ओ.प्रथम, पी.ओ. द्वितीय व पी.ओ. तृतीय को दिया जाएगा।

error: Content is protected !!