जनता के सामने झूठ परोसने के राहुल गांधी पर लगाए आरोप

बीकानेर। राफेल मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते वक्त सुरक्षा व्यवस्था को अनदेखा कर भाजपाई कलेक्ट्रेट में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जनता के सामने झूठ परोसने के आरोप भी लगाए।
प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद पहली बार विपक्ष के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं का यह पहला प्रदर्शन राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा में रहा। कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कक्ष तक जाने को लेकर पुलिस के साथ तीखी तकरार करनी पड़ी परन्तु पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भाजपा नेता शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्टर की अनुपस्थिति में सहायक कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संतुष्ट हुए।

राफेल : ज्ञातव्य है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे में अम्बानी को फायदा पहुंचाने के आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगा रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले सभी प्रकार के दस्तावेज के अध्ययन के बाद सौदे में की गई प्रक्रिया को सही ठहराया और केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है।
-✍️ मोहन थानवी

error: Content is protected !!