फ़िरोज़ खान
सीसवाली 22 दिसंबर । तीसरी ग्रामीण चेम्पियन ट्रॉफी प्रतियोगिता का उदघाटन जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश नागर(छत्रधारी) के मुख्यातिथि में हुआ । समारोह की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सरपंच(प्लायथा) प्रियंका नंदवाना ने की । विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच नरेश जैन,वार्ड पंच नजरुद्दीन अंसारी, कांग्रेस जिला कमेठी सदस्य लालचंद मीणा, कांग्रेस नेता रामेश्वर मीणा, पूर्व उप सरपंच राजेंद्र कलवार, कांग्रेस युवा नेता सुरेंद्र खंडेलवाल, कांग्रेस नेता पप्पू कहार थे । अतिथियों का प्रतियोगिता अध्यक्ष अशोक मीणा, संयोजक डॉ इमरान चंडालिया, उपाध्यक्ष सादाल अहमद, महेंद्र मीणा, आसिफ हुसैन, गोलू बोहरा, नासिर शाह ,सियाराम मीणा, नीरज सेन, रवि सुमन, शोयब कंपाउंडर, सोहेल अंसारी, शाहरुख अंसारी, द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया । समारोह का संचालन अध्यापक भरतरी मीणा ने किया ।
उद्घाटन समारोह का पहला मैच
प्रतियोगिता का पहला मैच रामपुरिया व नवलपुरा के मध्य खेला गया । जिसमें निर्धारित 10 ओवर में रामपुरिया ने 94 रन बनाए रनों का पीछा करते हुए नवलपुरा की टीम 90 रन पर आउट हो गई 4 रन से प्रतियोगिता का पहला मैच रामपुरिया ने जीत लिया ।