चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त

अजमेर 24 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला एवं अजमेर देहात जिला की संयुक्त बैठक आज अजमेर शहर में होटल दाता इन में संपन्न हुई विधानसभा चुनाव के पश्चात समीक्षात्मक रूप से हुई इस बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तथा राज्य चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधानसभा चुनाव में अजमेर शहर एवं अजमेर देहात के चुनाव परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जहां कुछ बूथों पर पार्टी कमजोर पड़ी वहां फिर से पार्टी को मजबूत बनाने के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार दोहराने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया बैठक में जिला पदाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष ,विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक, विधानसभा विस्तारक, विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, निकाय अध्यक्ष, प्रधान ,पूर्व निकाय अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे इस अवसर पर समीक्षा बैठक में आगामी चुनाव में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपने सुझाव दिए श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साढ़े 4 साल के काम के विषय में बताया कि सभी क्षेत्रों में आरंभ किए गए कार्य मूर्त रूप ले रहे तथा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है ।
वहीं संगठनात्मक रूप से भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया है श्री शेखावत ने आने वाले दिनों में लोकसभा की व्यवस्थित तैयारी हेतु सभी मंडलों की बैठक, शक्ति केंद्रों का सत्यापन, आगामी दिनों होने वाले मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिले की भागीदारी, मिस कॉल से सदस्य बने सदस्यों से संपर्क ,केंद्र के लाभार्थी संपर्क 25, दिसंबर को श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने एवं मतदाता सूची में 26 तारीख से होने वाले वेरीफिकेशन मैं व्यवस्थित जिम्मेदारी निभाने का दायित्व दिया श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में विश्व में देश में श्री नरेंद्र मोदी जी का कोई विकल्प नहीं है सत्ता की लालसा में परस्पर एक दूसरे के विरोधी दल महा गठबंधन की बिसात बिछा रहे हैं जबकि राजस्थान में ही सत्ता की दो धूरि होने की वजह से पहले मुख्यमंत्री एक करने में घमासान तथा बाद में मंत्रिमंडल भी दिल्ली में रिमोट से बनाना यह साबित करता है कि महागठबंधन अगर वजूद में आ भी गया और कंट्रोल कौन करेगा यह निरंकुश होगा।
इससे पूर्व भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने अजमेर शहर के लिए की दोनों विधानसभा सीटों अजमेर उत्तर व दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी बार जीत को संगठन में परिवार के सभी सदस्यों के अथक परिश्रम का परिणाम बताते हुए मंडल व बूथवार चुनाव में भाजपा की जीत का ब्योरा प्रस्तुत किया यादव ने कहा कि हमने शहर में विगत लोकसभा उपचुनाव में 18000 मतों की हार को इस विधानसभा चुनाव में 14000 वोटों से जीत में बदला है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी कार्य को पूरी गंभीरता से निर्वाहन करेगी भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत ने अजमेर देहात की सभी 6 सीटों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी 84 हजार वोटों से हारी थी लेकिन इस बार संपूर्ण जिले में 136000 वोटों से भाजपा ने बढ़त लिए जिसको लोकसभा चुनाव में और आगे बढ़ाया जाएगा।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस कि विगत चुनाव में 21 सीटों की तुलना में भाजपा की 73 सीटें जीत कर आने को पूर्ण पराजय नहीं कहा जा सकता केवल मात्र प्वाइंट 48 प्रतिशत मतों की कमी के चलते भाजपा की सरकार नहीं बन सकी देवनानी ने कहा कि आगामी चुनाव दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष है राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ जिस तरह के गठबंधन हो रहे हैं राष्ट्र विरोधी लोग एकत्रित हो रहे हैं यह लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है देवनानी ने कहा कि भाजपा ऐसा दल है जिसका कार्यकर्ता हार से भी सीखता है उन्होंने कहा
कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती है तथा अटल जी की अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेई का अटल स्मारक बनाया गया है जिसका लोकार्पण 25 दिसंबर को होगा पूर्व सांसद रास्ता सिंह रावत ने कहा कि एक बार कांग्रेसी एक बार भाजपा रिपीट मानसिकता को बदलने का प्रयास किया तथा भाजपा इसके लिए लगभग किनारे तक भी पहुंच गई और कांग्रेश मात्र 99 पर सिमट गई इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत, सुरेश रावत ,रामस्वरूप लांबा ,भंवर सिंह पलाड़ा, विकास चौधरी ,राजेंद्र विनायका , पूर्व विधायक श्री किशन सोनगरा ,हरिश झामनानी , किशन गोपाल कोगटा ,बाबूलाल सिंगारिया ,पूर्व जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ,नवीन शर्मा, पूर्णा शंकर दशोरा, शिव शंकर हेड़ा ,रासा सिंह रावत, तारा चंद्र अजमेरा, शिवराज सिंह चौधरी ,महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,सुरेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेश जैन ,पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना , पुखराज पहाड़िया, जिला प्रमुख वंदना नोगिया ,उपमहापौर संपत सांखला, जय किशन पारवानी, रमेश सोनी ,समरथ सिंह राठौड़, गणपत सिंह ,शंभू शर्मा ,रविंद्र जसोरिया ,संदीप गोयल ,मनीष मारोठिया ,विकास सोनगरा ,सतीश बंसल, संजय अरोड़ा ,तिलक रावत ,विनीत पारीक, दीपक शर्मा ,बलराज कचछावा, सोहन शर्मा ,मुकेश खींची , राजेश शर्मा ,योगेश शर्मा ,राजकुमार लगवानी ,अमृत नहारिया , दीपक भाकर,उषाकिरण जोशी ,प्रधान सुनीता रावत ,भगीरथ चौधरी , महेंद्र माझेवाला , सैययद सलीम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!