जोधासर, शिवशंकर व नत्थूसर इलेवन ने जीते मैच

बीकानेर। श्री रामानुज निम्बार्कादि वैष्णव ब्राह्मण महासभा संस्थान, बीकानेर तथा अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ, बीकानेर ईकाई के निर्देशन तथा वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में इस वर्ष रामावत समाज की ओर से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सार्दुल क्लब मैदान में तीन मैच खेले गये। खेलमंत्री द्वारकाप्रसाद रामावत ने बताया कि दूसरे दिन के तीनों मैच ज्यादा सर्दी होने की वजह से देरी से शुरू हुए और नियमों में बदलाव करते हुए 13-13 ओवर के मैच रखे गये। सचिव राजेश रामावत ने बताया कि पहला मैच मैच आरआरएस जोधासर बनाम जस्सूसर केपी इलेवन के मध्य खेला गया। जस्सूसर केपी इलेवन ने निर्धारित 13 ओवर में 101 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरएस जोधासर ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में सुखदेव जोधासर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच जस्सूसर स्पोर्ट्स बनाम शिवशंकर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्सूसर स्पोर्ट्स ने 82 रन बनाए। जवाब में शिवशंकर इलेवन ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में श्याम सुन्दर रामावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अध्यक्ष महेन्द्र साध ने बताया कि तीसरा मैच आरपीसी गोगागेट व नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीसी गोगागेट ने 88 रन बनाए। जवाब में नत्थूसर इलेवन ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस मैच में पवन रामावत को मैच ऑफ द मैच चुना गया। महासचिव रामचन्द्र वैष्णव ने बताया कि मंगलवार को तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें सुबह 8 बजे पहला मैच जय जबरेश्वर भैंरूनाथ बनाम जयमलसर फ्रेंर्ड्स, दूसरा मैच श्री कृष्णा क्लब गोविन्दसर बनाम महादेव क्लब तथा तीसरा मैच एसआरजी इलेवन बनाम विनायक क्लब के मध्य खेला जाएगा। उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण पास वेबसाईटwww.cricheroes.in/tournamentपर भी देख सकते हैं।

मुकेश रामावत मीडिया प्रभारी

error: Content is protected !!