मीनू स्कूल में मनाया क्रिसमस

अजमेर, 24 दिसम्बर 2018, मीनू स्कूल चाचियावास में सागर कॉलेज व प्रेसीडेन्सी स्कूल गेगल के विद्यार्थियों द्वारा क्रिसमस डे ‘‘जॉय ऑफ गिविंग’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. एन्टोनी, कलियाथ अंजूला शर्मा (प्रिन्सिपल, प्रेसीडेन्सी स्कूल गेगल), अनिता पारीक ( समन्वयक, प्रेसीडेन्सी स्कूल गेगल) सतीश कुमार मेघवंशी, (सिविल डिफेन्स, अजमेर), दीपिका सुराणा, अनुराधा अग्रवाल, किशनगढ़, शिल्पी अग्रवाल, आशीष कुमार, शैली आदि द्वारा किया गया।
संस्था के सहायक निदेशक तरुण शर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में बच्चों के सामाजिक विकास के लिए क्रिसमस पर्व का आयोजन किया जाता हैं। छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी बच्चों के चहरों पर खुशियां बखेरने का प्रयास किया जाता हैैं विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत ‘‘केरोल’’ प्रस्तुत किया गया। स्केटर्स मीनू स्कूल के बच्चों ने प्रेसीडेंसी स्कूल के विधार्थीयो द्वारा भी स्केटिंग का प्रदर्शन किया गया। साथ स्केटिंग करके बता दिया हम किसी भी मायने में कम नही हैं। प्रेसीडेंसी स्कूल के बच्चों द्वारा जोय ओफ गिविंग कार्यक्रम के तहत बच्चों खेल सामग्री व स्टेशनरी और म्यूजिक सिस्टम भेट किया गया।
तरुण एवं सुप्रिया रघुवंशी द्वारा अपने पुत्र (तारंक) का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाकर खुशियाँं बांटी। क्रिसमस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में (अजमेर होटल इन) की तरफ से विरेन्द्र कुमार और दीपक कुमार द्वारा बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के चहेरो पर खुशी लाना और उनकी भावनाओं एवं संवेदनाओं को समझना था।
इस कार्यक्रम में प्रेसीडेंसी स्कूल गेगल के 150 विद्यार्थी एवं 20 स्टॉफ उपस्थित थें तथा सागर कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!