भाविप युवा शाखा करेगी सामूहिक सरल विवाह के लिए प्रेरित

भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर की एक बैठक आज आयोजित की गई बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ साथ वर्तमान समय में चलाए जा रहे प्रकल्प पर निर्णय किया गया शाखा की महिला प्रमुख नीतू पालीवाल ने बताया कि आज की यह बैठक मुख्य रूप से शाखा द्वारा चलाए जा रहे “मेरी मुस्कान“ नामक सेनेटरी पैड के प्रचार-प्रसार और गत दिनों में किए गए प्रयास और आगामी समय में विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच को बनाने के लिए यो योजना बनाई पालीवाल ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न बस्तियों में जागरूकता के कैम्प , विधालय स्तर पर स्वस्थ जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्णय किया साथ ही शाखा के सभी सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों पर चर्चा करने के पश्चात “मेरी मुस्कान“ पैड की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
भारत विकास परिषद युवा शाखा के संदीप गोयल ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को भारत विकास परिषद की किशनगढ़ शाखा द्वारा एक सामूहिक सरल विवाह का आयोजन किया जा रहा है जहां ₹3100 प्रति पक्ष से सहयोग स्वरूप लिये जाएंगे तथा विवाह की पूर्ण तैयारियां शाखा द्वारा की जाएगी इस हेतु भारत विकास परिषद किशनगढ़ द्वारा अजमेर के निकटतम ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है वहीं भारत विकास परिषद युवा शाखा भी उक्त कार्यक्रम हेतु अपने संपर्क को स्थापित कर सरल विवाह आयोजन के लिए समाज को प्रेरित करने का प्रयास आगामी दिनों में करेगी आज की बैठक में विकास पालीवाल ,अर्पिता गोयल ,तनु गोयल ,प्रिया मंगल, दीपिका खंडेलवाल ,श्वेता अग्रवाल ,किरण अग्रवाल, मनीषा गर्ग उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!