प्रतियोगिता में खेले गए मैच

फिरोज़ खान
सीसवाली 27 दिसंबर ।तीसरी ग्रामीण चैंपियन ट्रॉफी के सेकंड राउंड के मैच में पहला मैच सीसवाली महर्षि दयानंद व सुल्तानपुर के मध्य खेला गया । निर्धारित12ओवर में सुल्तानपुर ने 121 बनाए । जवाब में महर्षि दयानंद सीसवाली ने 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीत लिया । दूसरा मैच बिनायका व सुभाष स्कूल सीसवाली के मध्य खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए बिनायका ने 12 ओवर में 167 रन बनाए, जवाब में सुभाष स्कूल ने 12 और में 116 रन बनाए । बिनायका ने यह मैच 41 रनों से जीत लिया । बिनायका की तरफ से नरेंद्र मीणा ने प्रतियोगिता का पहला शतक लगाया और 117 रन नाबाद बनाए । प्रतियोगिता संयोजक डॉ इमरान चंडालिया ने बताया कि शुक्रवार को पहला मैच महर्षि दयानंद सीसवाली व अष्टकला क्लब सीसवाली, दूसरा मैच बपावर कला व उदयपुरिया, समरसेट सीसवाली व बड़गांव के मध्य खेला जाएगा ।

error: Content is protected !!