केबिनेट मंत्री प्रमोद भाया 29 को आएंगें बारां

प्रमोद भाया
फिरोज़ खान
बारां 27 दिसम्बर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में रेकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले अंता विधायक श्री प्रमोद जैन भाया को राज्य सरकार द्वारा खनन एवं गौपालन केबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार बारां आगमन पर 29 दिसम्बर को कांग्रेसजनों द्वारा बारां जिले की सीमा सहित स्थान-स्थान पर प्रमोद भाया का आत्मिक स्वागत, अभिनन्दन किया जाएगा।
जिला संगठन महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केबिनेट मंत्री प्रमोद भाया 29 दिसम्बर को सवेरे प्रातः 9 बजे बारां जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे तथा सर्वप्रथम पलायथा स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे पलायथा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनन्दन किया जाएगा। भाया यहां से 10.30 बजे बरखेडा पहुंचेगे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे अंता शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया है। 12.45 बजे रातडिया,1 बजे बालाखेडा, 1.15 बजे ग्राम बालदडा, 1.30 बजे सिंधपुरी, 1.45 बजे तीखोद फेक्ट्री, 2 बजे पाटून्दा, 2.15 बजे उदपुरिया में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया जाएगा। इसके उपरान्त दोपहर 2.45 बजे सीसवाली में मंत्री भाया का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन किया जाएगा। ग्राम शाहपुरा में 3.45 बजे, ग्राम बोरदा में 4 बजे, मांगरोल शहर में 4.15 बजे भाया का अभिनन्दन किया जाएगा। इसके उपरान्त भटवाडा चोैकी सांय 5.15 बजे, बोहत में 5.30 बजे, कुण्ड मियाडा पर 6 बजे अभिनन्दन किया जाएगा। इसके उपरान्त सांय 6.15 बजे श्रीबड़ां बालाजी पहुंचकर भाया बालाजी के दर्शन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनन्दन किया जाएगा। ग्राम खेडली भेडोलिया में6.45 बजे, ग्राम समसपुर में 7 बजे तथा बारां शहर में 7.15 बजे प्रवेश करने के उपरान्त दर्जनों स्थानों पर केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का कांग्रेसजनोें द्वारा ऐतिहासिक स्वागत, अभिनन्दन किया जाएगा।

error: Content is protected !!