सच्चे गांधीवादी और किसान हितैषी थे भीमसेन चैधरीः डाॅ.कल्ला

बीकानेर,05 जनवरी। ऊर्जा व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा,तभी सही मायने में देश प्रगति करेगा। प्रदेश के किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा और श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में इस दिशा में कदम भी उठाएं गए है।
डाॅ.कल्ला शनिवार को चैधरी भीमसेन सर्किल पर पूर्व मंत्री एवं जननेता चैधरी भीमसेन के 95 जन्मदिन पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चैधरी भीमसेन न केवल बीकानेर बल्कि इस संभाग को आगे बढाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई थी। लूणकरनसर में एक समय रेल से पीने का पानी आता था। कंवरसेन लिफ्ट नहर से इस क्षेत्र को पीने का पानी मिलने के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा मिली। चैधरी भीमसेन की दूरदर्शिता का ही परिणाम है की बीकानेर में पेयजल सुलभ है। उनके ही प्रयास से वेटरनरी काॅलेज,मेडिकल काॅलेज के विकास सहित अनेक जनहित के कार्य हुए जिसे आज भी याद किया जाता है। चैधरी भीमसेन सर्व सुलभ जननेता थे। हमेशा जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं का हल करना और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में रहा। किसानों की समस्याओं के समाधान में उनकी अग्रणीय भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर 20 वीं सदी के अंत तक बीकानेर के रेतीले धोरों में बसे गांवों को विकसित करने और ढाणी-ढाणी शिक्षा का उजियारा फैलाने वाले गांधीवादी नेताओं में भीमसेन चैधरी का नाम सबसे पहले लिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। गांव और गरीब के उत्थान के लिए भीमसेन चैधरी जीवनपर्यन्त लगे रहे ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और चैधरी भीमसेन के पुत्र वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि चैधरी भीमसेन ने कंवरसेन लिफ्ट नहर,उरमूल डेयरी की स्थापना,नए एरिया व भूमि आवंटन,ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिक्षा के विकास,गांवों में रोजगार के बेहत्तर अवसर प्रदान करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूर्व मंत्री बेनीवाल ने कहा कि मरूधरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और कृषि के क्षेत्र में एक क्रांति ला दी और इस क्षेत्र को देश में एक अलग पहचान दिलाई। ऐसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी पवित्रमना भीमसेन चैधरी को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर सर्वधर्म सभा गांधीवादी नेता अर्जुनराम कूकणा ने करवाई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार, महासचिव सत्यपाल सहू, साजिद सुलेमानी, पूर्व लक्ष्मण कड़वासरा, उप प्रधान अजय कुमार गौड़, कृषि उपज मंडी के चेयरमैन सहीराम दूसाद, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, चेतराम थालौड,सत्तू खान, भागीरथ सिंह खीचड़, उरमूल डेयरी के निदेशक गंगाराम मूंड, पूर्व आरएएस सुभाष चैधरी, सुनीता गौड़, शर्मिला पंचारिया, पार्वती गुंसाई, रिटायर्ड आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल, सत्यनारायण कुलड़िया, मोहन कस्वां, डी सी गहलोत, गोविन्द मुंड, प्रभुदयाल आचार्य, शिव कस्वां, हाफासर सरपंच भंवरलाल तर्ड, खारवाली सरपंच शेराराम बेनीवाल, जामसर सरपंच सफी शाह, जाकिर हुसैन, दाऊ मोहता, पूर्व सरपंच शेराराम मेघवाल, सलीम कल्लर, समाजसेवी विजय कोचर, हजारीराम लेघा, पूर्व जिला परिषद सदस्य केसराराम मेघवाल, राम लक्ष्मण गोदारा, भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपालराम कूकणा, नौरंगदेसर सरपंच रामनिवास कूकणा, मालासर सरपंच मोहनराम, कतरियासर सरपंच रामदयाल गोदारा, शिवलाल गोदारा, जोगेन्द्र गोदारा, राजू मोहता, दिनेश सक्सेना, राजेन्द्र भार्गव,सेवा निवृत आरएएस रनसिंह,कैलाश बागड़ी, धर्मचंद चैधरी, मनोज चैधरी, पूर्व सरपंच हाकम खान, पूर्व सरपंच पदमाराम, लूणाराम निम्बडिया, दिलीप मान, जयदीप जावा, मांगीलाल गोयल, रामेश्वर गोयल, पंचायत समिति सदस्य कन्हैयालाल शर्मा, सुंदरलाल मूंधड़ा, अशोक आचार्य, अरविंद मिढ़ा, तोलाराम सियाग, श्रीराम टाक, कपिल गौड़, सीताराम भांभू, बरकत अली, क्रय विक्रय सहकारी समिति, आदि ने पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री भीमसेन चैधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

error: Content is protected !!