मेगा लोन कैम्प, 25 करोड़ से अधिक के लोन वितरित होंगे

अजमेर, 24 जनवरी। लघु एवं मध्यम उद्योग इकाईयों को जागरूक करने, जनता एवं प्रशासन के मध्य जुडाव बढ़ाने एवं नव उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कल शुक्रवार 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे सूचना केन्द्र में एक मेगा लोन कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसमें उद्यमियों को एक ही स्थान पर वित्तीय सुविधायें उपलब्ध करायी जाकर 25 करोड़ रूपये के ऋणों का वितरण किया जाएगा। भारत सरकार में भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय, के अतिरिक्त सचिव श्री मधुकर गुप्ता ने आज जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा के साथ किशनगढ़ में विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन एवं बैंकों के प्रतिनिधियों से शिविर के बारे में चर्चा की।

किशनगढ़ स्थित मार्बल एसोशिएसन के सभागार में उद्यमियों से चर्चा करते हुए भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय, के अतिरिक्त सचिव श्री मधुकर गुप्ता ने कहा कि लघु व मध्यम उद्योगो के विकास के लिए वित्तीय सहयोग अति आवश्यक है। बैंक इन उद्यमियों को वित पोषित करने में सक्रिय सहयोग करें। वित पोषणसे ही अर्थ व्यवस्था का विकास संभव है। उन्होंने उद्यमियों को कैम्प में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराना बैंकों का काम है। बैंक अपने कर्तव्य को पूरी संवेदनशीलता से निभाएं। ऋण देने में भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करते हुए ऋण दिया जाए। यह उद्यम विकास एवं देश की अर्थ व्यवस्था को बढ़ाने वाला कार्य है। हम सभी को इसमें अपना पूरा सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लघु व मध्यम स्तर के उद्यमियों को सहायता व सुविधा देने के लिए कल सूचना केन्द्र में मेगा लोन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सभी बैंक इसमें सहयोग करें। बैंक ऋण आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्यवाही करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऋण स्वीकृत किए जा सके। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की भलाई के संबंध में कार्य है। इसे प्राथमिकता से निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण वापसी के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता दी जा रही है।

श्री गुप्ता ने किशनगढ़ मार्बल एसोएिशन द्वारा ग्रेनाइट प्रोत्साहन, रूपनगढ़ मार्बल एसोएिसन द्वारा नया रिको एरिया विकसित करने, पावरलूम एसोएिसन द्वारा नया क्षेत्र विकसित करने आदि मांगों पर राज्य व केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव प्रशासनिक मदद करने का भरोसा दिलाया।

जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने अजमेर जिले में उद्यम से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में फेल्सपार, क्र्वाट्स, एस्बेसटेस, सोफ्ट स्टोन, मेग्नेसाइट, कैल्साइट, लाइम स्टोन, माइका, एम्लोल्ड, ग्रेनाइट एवं अन्य मिनरल्स उपलब्ध है। इनसे संबंधित लघु एवं मध्यम उद्योगों को और अधिक विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिले में 25906 एमएसएमई उद्यम है। इनमें 1.33 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उद्योगों का विकास करके रोजगार की संख्या को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। अजमेर जिले में एमएसएमई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अच्छा काम किया जा रहा है। इसमें और अधिक विकास की संभावना है।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग से संबंधित उद्यमों में हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसे और अधिक विकसित किया जा सकता है। श्री शर्मा ने उद्यमियों को अजमेर सूचना केन्द्र में आयोजित होने वाले मेगा लोन कैम्प का निमंत्रण दिया।

जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि मेगा लोन कैम्प में 300 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को 25 करोड़ से अधिक के लोन वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री सी.बी.नवल, अग्रणी बैंक अधिकारी श्री एम.एस.रावत ने भी संबोधित किया। किशनगढ़ मार्बल एसोएिशन के श्री रमेश चाण्डक, पावरलूम एसोएिशन के दीपक शर्मा सहित रूपनगढ़ मार्बल एसोएिशन के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित कर अपने सुझाव दिए।

शिविर में शामिल होंगे विभिन्न विभाग एवं बैंक

जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि मेगा कैम्प अतिरिक्त सचिव, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार श्री मधुकर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। एम.एस.एम.ई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एम.एस.एम.ई क्षेत्र की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए विकास एवं सहयोग हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से की गई पहल एवं रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के निर्देशन में ऋण प्रदान करने हेतु अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए है।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में अजमेर जिले के प्रमुख बैंकों के अधिकारी सहित उद्योग विभाग, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, रीको, राजस्थान वित्त निगम, श्रम विभाग, फैक्ट्री एण्ड बॉयलर, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, खादी आयोग एवं बोर्ड, कर्मचारी भविष्य निधि विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, वाणिज्य कर विभाग, आदि प्रमुख विभागों व संस्थानों के अधिकारी उपस्थित होगें । कैम्प के दौरान मौके पर ही नव उद्यमियों को एम.एस.एम.ई के हितार्थ संचालित योजनाओं, ऋण प्राप्त करने, सरकार द्वारा एम.एस.एम.ई को प्रदान की जा रही सहायता एवं सुविधाओं की जानकारी देने के साथ-साथ बड़ी संख्या में ऋण स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही भी का जायेगी। इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, सहायक महाप्रबन्धक-सिडबी तथा प्रमुख बैंकों के शीर्ष अधिकारी भी सम्मिलित होगें।

error: Content is protected !!