श्री राजेश कुमार कश्यप, मंडल रेल प्रबंधक अजमेर 70 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कल दिनांक 26 जनवरी, 2019 को प्रातः 09.00 बजे मंडल कार्यालय समीप स्थित ए डी एस ए स्पोर्ट्स ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे।
इस अवसर पर श्री राजेश कुमार कश्यप, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गणतंत्र दिवस संदेश वाचन व इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, स्काउट व गाइड व सेंट जोंस एम्बुलेंस द्वारा परेड एवं रेलवे के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, डॉग शो का आयोजन होगा।
वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक, अजमेर