श्री राजेष तिवारी ने उत्तर पष्चिम रेलवे के नये महाप्रबन्धक का पदभार ग्रहण किया। उत्तर पष्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री राजेष तिवारी उत्तर रेलवे में अपर महाप्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।
श्री राजेष तिवारी, 1981 बैच के ‘‘भारतीय रेलवे इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग सेवा’’ (प्त्ैम्म्) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। श्री राजेष तिवारी ने भारतीय रेल में विभिन्न वरिष्ठ प्रमुख जोन व यूनिट जैसे मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, उत्तर रेलवे, रेलवे विद्युतीकरण संगठन, अनुसंधान व अभिकल्प मानक संगठन तथा डीजल लोकोमोटिव वर्क्स में सेवाएं प्रदान की है।
श्री राजेष तिवारी को रेलवे के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है। श्री तिवारी, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे-नई दिल्ली, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर, उत्तर रेलवे-नई दिल्ली, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे-इलाहाबाद, मण्डल रेल प्रबन्धक-सोनपुर, पूर्व मध्य रेलवे, मुख्य बिजली इंजीनियर, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स-वाराणसी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक-बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं।
आपने प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू नेषनल इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, इलाहाबाद से से इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।
वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर
नोटः- उत्तर पष्चिम रेलवे का आप फेसबुक एवं ट्वीटर पेज ध्छॅत्ंपसूंले पर भी अवलोकन कर सकते है।