‘षुभदा’ के विषेष बच्चों ने देखी रेलवे के कार्यप्रणाली

‘शुभदा समय-समय पर इन विषेष बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करती है। जिसके अन्तर्गत विशेष बच्चों को किसी संस्थान की कार्य प्रणाली व उसकी विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाते हैं, ताकि इन्हें शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से समाज की मुख्य धारा जोडने में मदद मिल सके और यह विशेष बच्चे भी सामान्य जीवन जीने की दिशा में अग्रसर हो सकें।
इसी कडी में शनिवार को शुभदा स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने रेलवे लोको वर्कशॉप का भ्रमण किया। इस दौरान लोको कारखाना अजमेर द्वारा सन 1895 में निर्मित भाप के इंजन को देखा। इस भाप के इंजन की विकास गाथा के चित्रण को भी विशेष बच्चों ने देखा साथ ही धरोहर कक्ष में रेलवे की ऐतिहासिक वस्तुओं को भी देखकर विशेष बच्चे अभिभूत व उत्साहित नजर आये।
इस अवसर पर सी.डबल्यु.एम. श्री वी.के. मून्दडा, डिप्टी सी.एम.ई. करणी राम , रामवतार व डबल्यु.पी.ओ. नेमीचन्द ने विशेष बच्चों के साथ उपस्थित रहकर इन्हें वर्कशॉप की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। विशेष बच्चों ने रेलवे की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकार स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। शुभदा की समन्वयक सुप्रभा कबिराज ने विशेष बच्चों को रेलवे में भ्रमण का अवसर प्रदान करने पर रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
विशेष बच्चों के साथ शुभदा परिवार की समन्वयक सुप्रभा कबिराज, जनसम्पर्क अधिकारी मीनू माथूर, महावीर वैष्णव व रानी माथुर उपस्थित रहे।

अपूर्व सेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी
9460789744

error: Content is protected !!