एसकेआरएयूः जैतून उत्पादों की लगेगी स्टाल

बीकानेर, 26 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत आयोजित तीन दिवसीय ‘जैतून उद्यमी एवं कौशल विकास प्रशिक्षण’ के तीसरे दिन बुधवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जैतून उत्पादों की स्टाल लगाई जाएगी।
परियोजना प्रभारी डाॅ. विमला डुकवाल ने बताया कि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा प्रातः 10:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। स्टाल में जैतून के अचार, केक, चाकलेट, चाय, कुकीज, बिस्कुट आदि विक्रय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जैतून के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आय के साधन बढ़ाना है।

error: Content is protected !!